श्रीगंगानगर , जून 15 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना में पदस्थ एक सिपाही की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिपाही नरेश जाट (37) सुबह करीब साढ़े नौ बजे थाने से अपनी बीट ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था। करीब 10 बजे वह जब वह डोभी गांव के निकट पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नरेश की मौत होने से हनुमानगढ़ जिला पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित