समस्तीपुर , जून 14 -- िहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल की ओर से केंद्रीय चयन परिषद द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये आज बेतिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर एवं पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा।मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने यहां बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए मंडल के विभिन्न स्टेशनों से पाटलिपुत्र स्टेशन के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मंडल के बेतिया से दोपहर एक बजे चलेगी जो बापूधाम मोतिहारी एवं मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वहीं बेतिया से ही आज शाम 6 बजे बजे ट्रेन चलेगी जो बापूधाम मोतिहारी एवं मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि मधुबनी स्टेशन से भी आज दोपहर एक बजे ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन दरभंगा भाया समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।इसी प्रकार मुजफ्फरपुर से शाम 6 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन के लिए विशेष ट्रेन चलेगी। मंडल के पूर्णिया कोर्ट से शाम 6 बजे ट्रेन प्रस्थान कर दौराम मधेपुरा, सहरसा एवं खगड़िया होते हुए पाटलिपुत्र स्टेशन जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित