प्रयागराज , अक्टूबर 17 -- इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शनिवार को यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों की ऊंचाई और सीने की नाप दुबारा कराये जाने का आदेश दिया । आगामी 31 अक्टूबर को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा गठित बोर्ड सिपाहियों की ऊंचाई और नाप की जांच करेगा। अभ्यर्थी अनुज कुमार व 60 अन्य की तरफ से इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे इस सिलसिले में याचिका दाखिल की गई थीं। कोर्ट ने लखनऊ केजीएमयू के प्राचार्य को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 47 याचिकाओं पर यह आदेश दिया है। मेडिकल बोर्ड 31अक्टूबर को अभयर्थियों की दुबारा जांच करेगा वहीं कोर्ट ने एक कैटेगरी में की गई मांग में छह याचिकाएं खारिज की जबकि तीन याचिकाओं को अलग करते हुए मामले को दो हफ्ते बाद लिस्ट करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित