पुड्डुचेरी , अप्रैल 22 -- पुड्डुचेरी रेलवे स्टेशन पर एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के आरोपी एक 'छद्म संत' (फर्जी बाबा) को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मन्नारगुड़ी का रहने वाला मणिकंदन (46) भगवा वस्त्र पहनकर और बाबा होने का ढोंग कर मंगलवार को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई से पुड्डुचेरी रेलवे स्टेशन आया था।
उसे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने प्लेटफॉर्म पर एक दुकान के पास पेशाब करते पकड़ा था, जबकि वहां महिला यात्री भी मौजूद थीं। इसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाल दिया था। जब वह कल दोपहर दोबारा रेलवे स्टेशन आया तो ड्यूटी पर तैनात जीआरपी उप-निरीक्षक (एसआई) सरवनन (40) ने उसे रोका। इसी बीच फर्जी बाबा ने अपने बैग से चाकू निकाला और पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ पर गंभीर घाव हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित