सिद्धार्थनगर , सितंबर 13 -- ) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर गो-तस्करी, ड्रग तस्करी, शराब तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रविवार को थाना लोटन क्षेत्र की हरिवंशपुर चौकी पर ऑपरेशन कवच के तहत गोष्ठी आयोजित की गई।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आयोजित बैठक में ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ स्थानीय पुलिस, एसएसबी, कस्टम, इंटेलिजेंस ब्यूरो और एलआईयू के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने और तस्करी से जुड़ी सूचनाओं को तत्काल सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित