सिद्धार्थनगर , सितम्बर 25 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार, जिले में संचालित परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त सभी प्रकार के विद्यालय 26 सितंबर बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित