सिद्धार्थनगर , सितंबर 18 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में थाना उसका बाजार पुलिस ने एक व्यक्ति को चार किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान ने आज यहाँ बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसका बाजार के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 17 सितंबर को ग्राम कटकी के पास एक मुर्गी फार्म के निकट अभियुक्त राममोहन रस्तोगी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम मदनपुर, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा अन्य धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित