सिद्धार्थनगर , सितंबर 25 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में जिला जज, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान जेल की विभिन्न बैरकों और बंदियों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि जेल प्रशासन और स्टाफ द्वारा नियमित रूप से कारागार की चेकिंग की जाती है।अधिकारियों के निरीक्षण में कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को कारागार का नियमित निरीक्षण जारी रखने और शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में आवश्यकतानुसार समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित