सिद्धार्थनगर, अक्टूबर 04 -- ) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में थाना चिल्हिया पुलिस ने पंचायत भवन में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए रविवार को एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में थाना चिल्हिया पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने आरोपी अमन चौधरी को साड़ी तिराहा से हाइडिल तिराहा जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, दो बैटरी और एक इनवर्टर बरामद किया गया। आरोपी ग्राम अलीदापुर, टोला फैजपुर, थाना चिल्हिया सिद्धार्थ नगर का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित