मैसूर , जून 29 -- कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोमवार को मैसुरु जिले के टी. नरसीपुरा तालुक के केम्पय्यनहुंडी गांव का दौरा करते हुए उन तीन लोगों के परिवार वालों को सांत्वना दी, जिन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
श्री सिद्दारमैया ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और एक ही परिवार के तीन सदस्यों से जुड़ी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपने दौरे के दौरान पुलिस को मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित