लंदन , जुलाई 02 -- सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच ने बुधवार रात खेले गये मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर विंबलडन के तीसरे दौर मे जगह बना ली है। एक घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में जोकोविच ने सितसिपास को 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर 20वीं बार इस ग्रास-कोर्ट मेजर टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में जगह बनाई। सात बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविच हर मामले में शानदार दिखे। उन्होंने मैच के दौरान 33 विनर्स लगाये और केवल सात अनफोर्स्ड एरर्स किए।
39 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ने उस गेम में तीन विनर्स लगाए - जिसमें एक बेहतरीन लॉब शॉट भी शामिल था जो बेसलाइन के अंदर बिल्कुल सही जगह गिरा। तीसरे दौर में जोकोविच का सामना 25वीं वरीयता प्राप्त आर्थर रिंडरकनेच से होगा, जिन्होंने अभी हाल ही में मार्टिन डाम को तीन सेटों में हराया है। जोकोविच और रिंडरकनेच अपने करियर में पहली बार आमने -सामने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित