नयी दिल्ली , फरवरी 19 -- दुनिया की सबसे ऊंची एम्स-सर्टिफाइड लद्दाख मैराथन 2026 के 13वें संस्करण के लिए गुरुवार से पंजीकरण शुरु हो गया है।
यह मैराथन 10 से 13 सितंबर तक लद्दाख के ऊबड़-खाबड़ इलाकों में आयोजित होगी। इसमें क्यूरेटेड सिल्क रूट अल्ट्रा (122किमी) और खारदुंग ला चैलेंजर (72किमी) अल्ट्रा रेस शामिल हैं। दो अल्ट्रा के अलावा, इस स्पर्धा में मैराथन (42किमी), हाफ मैराथन (21किमी), 11.2 किमी रन और 5 किमी रन फॉर फन शामिल होंगे। 5 किमी के लिए उम्र 12 साल से लेकर सिल्क रूट अल्ट्रा के लिए 24 साल तक है, जिसकी गणना 13 सितंबर 2026 के हिसाब से की जाएगी। सभी टाइम वाली दौड़ के लिए तय समय में क्वालिफाइंग करना होगा। सभी धावकों के लिए मौसम के हिसाब से ढलना जरूरी है, और अल्ट्रा धावकों को हिस्सा लेने के लिए रेस के दिन से कम से कम 10 दिन पहले लेह पहुंचना जरूरी है।
खारदुंग ला चैलेंज और सिल्क रूट अल्ट्रा एप्लीकेशन पर आधारित हैं और इनकी लिमिट तय है। खारदुंग ला में 17,618 फीट की ऊंचाई पर चढ़ने वाली ये दौड उन धावकों के लिए रिजर्व हैं जिनके पास मैराथन और अल्ट्रा-डिस्टेंस का अनुभव है, और इसके लिए दस्तावेजो के सत्यापन और मेडिकल क्लीयरेंस जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित