सिडनी , मई 04 -- सिडनी सिक्सर्स ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स को दो साल के अनुबंध पर नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।
सिक्सर्स क्लब ने आज यहां यह जानकारी दी है। 47 वर्षीय होप्स के लिए यह हेड कोच के तौर पर पहली भूमिका होगी। होप्स ने पहले भी असिस्टेंट कोच की भूमिकाएं निभाई हैं, खासकर फ्रैचाइजी क्रिकेट में गेंदबाजी कोच के तौर पर।
होप्स अभी चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। अब वह बीबीएल के इतिहास की सबसे सफल फ़्रैंचाइज़ियों में से एक की कमान संभालेंगे। सिक्सर्स ने तीन बार यह खिताब जीता है और कई बार उपविजेता भी रहे हैं, जिसमें हाल ही का सीज़न भी शामिल है। इसके बाद ग्रेग शिप्पर्ड को हेड कोच के पद से हटा दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित