हरिद्वार , अक्टूबर, 30 -- त्तराखंड के जनपद हरिद्वार में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने एक आरोपी को 7.73 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी मे बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर सिडकुल पुलिस टीम ने रजवाड़ा होटल जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.73 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित