हरिद्वार , फरवरी 01 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को तीन शातिर मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी पढ़े-लिखे हैं और सिडकुल स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी एवं छीने गए कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं और वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र में रहकर निजी कंपनी में कार्यरत थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित