सिलीगुड़ी , अगस्त 19 -- सिक्किम सरकार ने राज्य में पर्यटन प्रक्रिया को सुगम बनाने, राजस्व बढ़ाने और स्थानीय हितधारकों को अधिक लाभ सुनिश्चित करने के मकसद से 'एकीकृत ऑनलाइन परमिट प्रणाली' शुरू करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को मनन केंद्र में पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से 'सिक्किम इंस्पायर्स' के तहत आयोजित एक दिवसीय हितधारक परामर्श बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रणाली परमिट प्रक्रिया को सरल बनायेगी, कागजी कार्रवाई को खत्म करेगी, राजस्व के नुकसान को रोकेगी और पर्यटन क्षेत्र में पारदर्शिता लायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित