उदयपुर , जून 05 -- सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर छह जून को राजस्थान के उदयपुर आयेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि श्री माथुर शनिवार शाम करीब पौने छह बजे विमान से डबोक हवाई अड्डे आएंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा होटल फेयरमाॅण्ट जायेंगे, जहां वह विवाह समारोह में शामिल होंगे।
श्री माथुर रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित