उज्जैन , नवम्बर 24 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व के दौरान पवित्र शिप्रा नदी के सात किलोमीटर के संवेदनशील घाटों पर दो हजार 730 जवान 3 शिफ्ट में तैनात किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

जिला कमांडेंट होमगार्ड द्वारा सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत किए जाने वाले इनफ्रास्ट्रक्चर, मेन पावर और प्रशिक्षण के बारे में बताया गया कि सिंहस्थ में छह हजार 510 होमगार्ड तैराक, 1700 होमगार्ड जवान मजिस्ट्रेट व्यवस्था, 1000 होमगार्ड जवान प्रशासनिक ट्रेफिक व्यवस्था और 790 होमगार्ड जवान क्युआरटी रिजर्व में तैनात किए जाना प्रस्तावित हैं। इसके अलावा सिंहस्थ के अंतर्गत सिविल डिफेंस वालेन्टीयर्स की अस्थाई भर्ती भी की जाना प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित