नयी दिल्ली , अगस्त 20 -- बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के राउंड ऑफ़ 16 मैच में पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 पीवी सिंधु को चीन की वांग झी यी ने हरा दिया। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 11-21 से हारने के बाद दूसरा गेम 21-15 से जीता। हालांकि, तीसरा गेम वांग ने 21-17 से अपने नाम किया। भारत के आयुष शेट्टी राउंड ऑफ़ 16 में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए। शुरुआती गेम में अच्छी शुरुआत के बावजूद, आयुष इसका फ़ायदा नहीं उठा पाए और 11वीं सीड वाले खिलाड़ी से 21-19 से हार गए, जिन्होंने बाद में दूसरा गेम भी 21-11 से जीत लिया।

तीसरे गेम में ब्रेक के समय, दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु 11-10 से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। लेकिन चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए भारतीय उम्मीदों को तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित