जयपुर , मार्च 25 -- वॉटर स्टोरेज सॉल्यूशंस में प्रसिद्ध वेल्सपन का सिंटेक्स अब स्टोरेज से आगे बढ़कर घरों और इमारतों के अंदर पानी के वितरण और इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है और राजस्थान में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

वेल्सपन बीएपीएल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सिंटेक्स के निदेशक यशोवर्धन अग्रवाल ने बुधवार को यहां मीडिया को बताया कि करीब 50 साल की विरासत के साथ सिंटेक्स ने अपने पानी के स्टोरेज समाधानों के जरिए उपभोक्ताओं के बीच मजबूत विश्वास कायम किया है और अब यह पानी की पूरी वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी का बढ़ता पोर्टफोलियो जिसमें टैंक, पाइप, फिटिंग्स और ड्रेनेज समाधान शामिल हैं और इस बात को दर्शाता है कि वह न सिर्फ पानी को सुरक्षित तरीके से स्टोर करना चाहती है बल्कि हर स्तर पर उसे साफ और भरोसेमंद तरीके से पहुंचाना भी चाहती है।

श्री अग्रवाल ने राज्य की बदलती जरूरतों पर कहा कि राजस्थान में पानी की कमी, अत्यधिक तापमान और तेजी से शहरीकरण इन तीनों का एक अनोखा मेल है। पानी की उपलब्धता में काफी सुधार हुआ है लेकिन घरों के अंदर पानी की गुणवत्ता बनाए रखना अभी भी एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में प्लंबिंग और बिल्डिंग के अंदर का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है, ताकि पानी साफ बना रहे।

उन्होंने कहा "लगभग 50 वर्षों से सिंटेक्स सुरक्षित और भरोसेमंद पानी के स्टोरेज का प्रतीक रहा है। अब जब हम अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रहे हैं, तो हम उसी गुणवत्ता और नवाचार को पानी के वितरण में भी ला रहे हैं, जो उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुसार है।" उन्होंने कहा कि सिंटेक्स ने अपनी पाइपिंग सॉल्यूशंस की रेंज पर भी जोर दिया, जिसमें दुनिया की पहली एंटी-माइक्रोबियल सीपीवीसीपाइप्स शामिल हैं। इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने में मदद करें और पाइपलाइन से गुजरते समय पानी को साफ बनाए रखें, जो खासतौर पर राजस्थान जैसे अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में बहुत उपयोगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित