, May 15 -- आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित पत्रिका .कल्याण. ने अपने प्रकाशन के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। 1926 में मुंबई से शुरू हुई इस पत्रिका का संपादन प्रसिद्ध समाजसेवी भाईजी श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार ने किया था। हाल ही में इसके शताब्दी अंक (विशेषांक) का विमोचन ऋषिकेश में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु स्वामी रामदेव सहित कई विभूतियाँ शामिल रहीं।

गीता प्रेस की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके शताब्दी वर्ष समारोह के शुभारंभ में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित