सासाराम , मई 18 -- बिहार के सासाराम में भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार सुबह आग लग गयी। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हादसे के समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जनरल बोगी से धुआं निकलने लगा। यह घटना आज सुबह छह बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की जिस बोगी में आग लगी थी, उसमें यात्री सवार थे, लेकिन धुआं निकलते देख कर वे ट्रेन से उतर गये। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सासाराम-पटना यात्री ट्रेन में आग लगी थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिन में ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार को कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आग लगी थी, लेकिन उस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित