देहरादून , दिसंबर 06 -- देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के सौजन्य से खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया । इस खेल महोत्सव में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, एथिलिटिक्स, सौ एवं चार सौ मी, खो-खो व पारम्परिक खेल पिट्ठू में लगभग 450 खिलाडियों ने भाग किया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर मंत्री जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिये शुभकामनाएं दीउन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होनें सासंद नरेश बंसल को इसके लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि खेल भावना से ओत-प्रोत होकर युवा अपने जीवन में अनुशासन और टीम भावना को अपनाएं।
उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं का स्वस्थ और फिट रहना आवश्यक है, क्योंकि खेल ही राष्ट्रनिर्माण की नींव रखते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित