नयी दिल्ली , जनवरी 31 -- महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 64वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए न्यूयॉर्क का दौरा करेंगी। यह बैठक न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर 2 - 10 फरवरी तक चलेगी।

सामाजिक विकास आयोग संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईकोसॉक) के अंतर्गत काम करता है। यह सामाजिक विकास के मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसमें सामाजिक समावेश, समानता और कल्याण-उन्मुख नीतियां शामिल हैं।

सीएसओसीडी की वार्षिक बैठक सदस्य देशों को प्रगति की समीक्षा करने, अनुभव साझा करने और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित