आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 26 -- भारतीय धावक सावन बरवाल ने एशियाई खेल 2026 की मैराथन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो घंटे 11 मिनट और 37 सेंकड समय के साथ रजत पदक जीतकर 44 साल का सूखा खत्म किया। एथलेटिक्स में भारत के सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में 2:11:37 के समय के साथ रजत पदक जीता, जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड और उनका अब तक का सबसे अच्छा समय है। जापान के इचिताका यामाशिता ने 2:10:49 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन के पेइयू फेंग ने 2:12:13 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। 1982 के एशियाई खेलों में होसुर कुकप्पा सीताराम के कांस्य पदक जीतने के बाद मैराथन में भारत का यह पहला पदक है, जिससे 44 साल का इंतज़ार खत्म हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित