समस्तीपुर , जुलाई 28 -- बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर स्थित प्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

श्रावण मास में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा, स्वच्छता तथा आधारभूत सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष किशन कुमार ने मंगलवार को यहां बताया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के विधापतिनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध विधापति धाम में आने वालें श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, और सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्था के कार्यों को पूरा किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष स्वास्थ्य इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित