पेरिस , जून 05 -- गत चैंपियन सारा एरानी और एंड्रिया वावासोरी ने गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और इवान किंग को मैच टाई-ब्रेक में हराकर फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम कर लिया। इटली के इन खिलाड़ियों ने पिछले सात ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में चार मिश्रित युगल खिताब जीते हैं।
इटली की इस जोड़ी एरानी और वावासोरी ने एक सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और अमेरिका के इवान किंग को मैच टाई-ब्रेक में हराया।
डाब्रोव्स्की और किंग ने पहला सेट 6-4 से जीता लेकिन मौजूदा चैंपियन एरानी और वावासोरी ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम किया। मैच टाई-ब्रेक में इटैलियन जोड़ी बेहतर रही और उन्होंने इसे 10-4 से जीता। इसके साथ ही वे पेरिस में लगातार मिश्रित युगल खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी बन गईं। इससे पहले इवान डोडिग और लतिशा चान ने 2018-19 में यह कारनाम किया था।
पिछले सात ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में एरानी और वावासोरी का यह चौथा मिश्रित युगल खिताब है। उन्होंने 2024 और 2025 में लगातार यूएस ओपन मिश्रित युगल खिताब भी जीते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित