देहरादून , मार्च 17 -- उत्तराखंड में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान भविष्य में केदारनाथ मंदिर आएंगी तो उन्हें यह शपथ पत्र देना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है।
श्री द्विवेदी ने यह बात यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के एक सवाल पर कही। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को पूरी दुनिया में वह लोग मानते हैं जिनकी बाबा केदार और भगवान बदरीनाथ के प्रति आस्था है, उन सबका हम स्वागत करते हैं। उल्लेखनीय है कि समिति ने हाल ही में यह अनिवार्य कर दिया है कि गैर सनातनी श्रद्धालुओं को केदारनाथ तथा बद्रीनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए एक शपथ पत्र में अपनी आस्था की घोषणा करनी होगी।
अभिनेत्री सारा अली खान समय-समय पर केदारनाथ मंदिर आती रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित