गोपालगंज, अक्टूबर 08 -- िहार विधान परिषद् के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर जिले में प्रतिनियुक्त मतदान दल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 10 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक तथा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक जिला परिषद, गोपालगंज के सभागार में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी तथा माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्य एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रपत्रों को सही एवं त्रुटिरहित ढंग से भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

मतदान दल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए तृतीय चरण का प्रशिक्षण संबंधित डिस्पैच केन्द्र पर आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 75 मतदान पदाधिकारियों/कर्मियों एवं 20 माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित