छपरा , अगस्त 06 -- बिहार के सारण जिले में गड़खा थाना की पुलिस ने वर्ष 2025 में हुई हत्याकांड के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने गड़खा थाना कांड संख्या 296/2025 02 मई 2025 के वांछित अभियुक्त दूधनाथ राम को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित