छपरा , अगस्त 21 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलान गांव निवासी शैलेश मांझी की पत्नी राधा देवी(47) अपने घर के दरवाजे पर सो रही थी। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृत महिला के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित