छपरा , जुलाई 07 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूइलीं गांव निवासी अदालत महतो के पुत्र सत्येंद्र महतो(40) को विषैले सांप ने डस लिया,जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित