छपरा , अक्टूबर 24 -- िहार में सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, तथा दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने शनिवार बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नूरनगर गांव निवासी पवन कुमार यादव (20) दो किशोरों के साथ मोटरसाइकिल से जिला मुख्यालय आ रहा था। इसी दौरानछपरा-सिवान मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में पवन कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि वहां से गुजर रही डायल 112 की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित