छपरा , अक्टूबर 19 -- िहार के सारण जिले में नगरा थाना क्षेत्र के औदाल पट्टी गांव के समीप सोमवार को सीएनजी ऑटोरिक्शा और बालू लदे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीएनजी ऑटोरिक्शा यात्रियों को लेकर मशरक से छपरा आ रहा था। इसी दौरान छपरा-मशरक स्टेट हाईवे संख्या-90 परविपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में इसुआपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद पंडित (32) और नीरज (28) की मौत हो गई।घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर उसके पंजीकरण नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित