छपरा , सितम्बर 11 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार (26) एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान लाल बाजार में मुख्य पथ पर एक कुत्ते को बचाने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह 12 चक्का ट्रक में जाकर फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गयाइस घटना के बाद ट्रक चालक स्वयं थाने में पहुंचा और मामले की जानकारी देने के साथ ही आत्मसमर्पण कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित