छपरा , जून 13 -- बिहार में सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि स्थानीय निवासी तारकेश्वर साह(30) अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रोड के किनारे लगे एक बड़े साइज के बोर्ड से टकरा गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित