छपरा , अक्टूबर 28 -- बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 722 पर बीती देर रात को आटोरिक्शा एवं ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक नवजात बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार छपरा से एक आटोरिक्शा पर सवार होकर कुछ लोग जा रहे थे। इसी दौरान भैंसमारा गांव के समीप मुख्य पथ पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने आटो रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में परसा थाना क्षेत्र के पूरे छपरा गांव निवासी विशाल कुमार राम की पत्नी अनु कुमारी (26) भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र आशीष कुमार (25) भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी भोला प्रसाद के पुत्र अमन कुमार (15) और एक बच्ची (09माह)की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित