छपरा , अगस्त 27 -- बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के एक संगीत शिक्षक ने बुधवार की देर शाम को मकेर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली गंडक नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभेपुर गांव निवासी शेखर सुमन(30) एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने चारपहिया गाड़ी से मकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली गंडक नदी के पास पहुंचा और छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित