छपरा , अक्टूबर 31 -- बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में विधुत तार के सम्पर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी सुदामा राय(49) मढ़ौरा से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गिरे विधुत तार के सम्पर्क में आ गया,जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित