छपरा , अक्टूबर 14 -- िहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंगा सिंह की पत्नी रानी देवी (30) गांव के शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। मंदिर के बाहर लगे नल पर हाथ-पैर धोने के दौरान वह टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित