छपरा, जुलाई 21 -- बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मीठेपुर गांव निवासी लक्ष्मण शर्मा (55) अपने घर में पंखा का तार जोड़ रहा था, तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित