छपरा, सितम्बर 10 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के जरती माई, रतनपुरा मुहल्ला निवासी पिता-पुत्र मनोज राय और दशरथ कुमार राय(20)रिविलगंज थाना क्षेत्र के जान टोला गांव के समीप से गुजर रहे सरयू नदी के बाढ़ के पानी में स्नान करने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से दशरथ कुमार राय डूब गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल से शव को नदी से निकाला है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित