छपरा , सितंबर 10 -- बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक पुराना पीपल का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सतजोड़ा बाजार में खड़ा पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से बिजौली गांव निवासी मजदूर तेरस राय (43) की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित