छपरा , अक्टूबर 26 -- िहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भलूहीं गांव निवासी गोविन्द कुमार की पुत्री अभानी कुमारी (05) रविवार की देर शाम घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान वह पानी भरे गड्ढे में गिर गयी। बच्ची के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका शव पानी भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतका के परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित