छपरा , अक्टूबर 23 -- बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में नदी के पानी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरैया गांव निवासी सत्यदेवसाह(46)सतुआ गांव के समीप गंडक नदी में शौच के उपरान्त हाथ-पैर धोने जा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में जाकर डूब गया,जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित