छपरा , अक्टूबर 14 -- बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एमकुवारी गांव निवासी सुदर्शन राय का पुत्र सूरज कुमार (20) देर रात घर लौटते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे गड्ढे से निकालकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित