छपरा , सितम्बर 28 -- बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में पट्टीदारों ने एक महिला की हत्या कर दी है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मृतका पूनम देवी(45) के पुत्र ने गड़खा थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि वह अपने भांजे के जन्मदिन के लिए अपनी बहन के घर गया था। घर में उसकी मां अकेले थी। पूर्व से चल रहे विवाद के कारण पट्टीदारों ने उसके मां को अकेला देख कर उसके गर्दन में रस्सी का फंदा लगाकर छत से लटका कर हत्या कर दी है।जब वह आज सोमवार को घर वापस आया तो उसने अपने मां का शव छत से लटका हुआ पाया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित