छपरा , सितंबर 25 -- बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने नौ वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी है।
बच्चे का शव शुक्रवार को बसंतपुर नहर के समीप बांसवाड़ी से बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरली सिरिसिया गांव निवासी सुमन ठाकुर का पुत्र सुमित कुमार (09) गुरुवार देर रात से लापता था। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने बसंतपुर नहर के समीप बांसवाड़ी में उसका गला रेता हुआ शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करायी। पुलिस ने घटना की जानकारी मढ़ौरा के पुलिस उपाधीक्षक और सारण के पुलिस अधीक्षक को दी। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित