छपरा , सितम्बर 23 -- बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम को शौच करने गयी एक किशोरी की तालाब में डूबकर मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरियापुर थाना क्षेत्र निवासी राकेश गिरी की पुत्री तनु कुमारी(16) बनियापुर थाना क्षेत्र के छतवा गांव में अपने नाना के घर रह कर पढ़ाई करती थी।वह देर शाम को तालाब के समीप शौच करने के बाद हाथ-पैर धोने तालाब में उतरी और गहरे पानी में जाने से उसकी तालाब में डूबकर मौत हो गई।

घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब वह देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाश करते हुए तालाब के समीप पहुंचे जहां उसका शव पानी में तैरता देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित