छपरा , जून 30 -- बिहार के सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र में शवदाह के बाद नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बाकरगंज गांव निवासी रंजन कुमार उर्फ राजा अपने गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गया था। अंतिम संस्कार के बाद नदी में स्नान के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित